फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nikhat met her husband in jail along with son and brother-in-law.

Ghazipur News: जेल में बेटे और देवर के साथ पति से मिली निकहत

Sat, 13 Apr 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nikhat met her husband in jail along with son and brother-in-law.
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी का सुप्रीम कोर्ट से मोहलत का शुक्रवार को आखिरी दिन था, जिसे शनिवार की सुबह कासगंज जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि इसके पहले पति से मिलने के लिए बेटे को गोद में लिए पत्नी निकहत अपने देवर उमर अंसारी के साथ जेल में पहुंची। एक घंटे से अधिक समय तक तीनों ने बैरक में ही बातचीत की। इसके बाद परिवार के लोग घर के लिए लौट गए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मीडिया को जेल से काफी दूर ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेकर अब्बास अंसारी 10 अप्रैल को गाजीपुर जेल ले आया गया था। वह पिता की 10वीं में शामिल हुआ और कब्र पर जाकर फातिहा भी पढ़ा था। इस दौरान अब्बास अंसारी ने परिवार और करीबियों से मुलाकात भी की थी। मुलाकात के दौरान के कुछ मार्मिक पल भी सामने आए थे। वहीं, पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल लाया गया था, जहां एक दिन पहले उसकी ईद अकेले में बीती। परिवार का कोई भी सदस्य मिलने नहीं पहुंचा। हालांकि शुक्रवार को पत्नी निकहत अपने देवर उमर अंसारी और दो वर्षीय बेटे के साथ मिलने के लिए जेल पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे से लेकर करीब साढ़े तीन बजे तक मुलाकात हुई। उधर, प्रशासन भी जेल के बाहर हाई सिक्योरिटी लगा रखी थी, मीडिया को भी जेल के बाहर लगे बैरियर के पहले ही रोक दिया गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि अब्बास अंसारी को शनिवार को जेल नियमों के तहत कासगंज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed