फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newly elected office bearers took oath of office and secrecy

Ghazipur News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers took oath of office and secrecy
‘ बार और बेंच में हमेशा सामंजस्य बना रहना चाहिए ’
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के वर्ष 2023 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय कुमार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह यादव, सचिव सतीश कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण गुप्ता, सह सचिव शिवानंद यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार ने कहा कि बार और बेंच में हमेशा सामंजस्य बना रहना चाहिए। अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं है उसके निस्तारण के लिए हम हमेशा तैयार हैं। विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी ने कहा कि मैं जब भी अधिवक्ताओं के बीच आता हूं तो अपने को बहुत आह्लादित महसूस करता हूं। जो लोग अपनी पीड़ा को नहीं कह पाते वही अधिवक्ताओं के पास आते हैं। दूसरे की पीड़ा को समझना और उस असहाय व्यक्ति की आवाज बनना यह बहुत बड़ा काम होता है।
विज्ञापन

सिविल बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समाज सेविका मीरा राय को बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ध्रुव कुमार सिंह, सिविल जज जूडि द्वितीय अभिषेक कुमार, सिविल जज जूडि तृतीय यथार्थ विक्रम सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार राय, प्यारेलाल अग्रवाल, सचिदानंद राय, अनुज कुमार राय, हरीश नारायण सिंह, एवाई अब्बासी, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर दुबे, आलोक राय, रामनिवास यादव, प्रभुनाथ राम, आरडी यादव, राजेंद्र उपाध्याय, अनिल राय, शिवदान तिवारी, पप्पू यादव, आशीष चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विरेंद्र श्रीवास्तव एवं संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद राय ने किया।
कम समय में सैकड़ों मुकदमों का निस्तारण बगैर विवाद के
कासिमाबाद। तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महासचिव नीलगगन, सचिव अर्चिता, संगठन मंत्री प्रेमसागर, कोषाध्यक्ष शेषनाथ सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव ने दिलाई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित पक्ष पहले अधिवक्ता के पास जाता है। उसे न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता बार और बेंच से संबंध स्थापित करता है। इसलिए अधिवक्ता की जिम्मेदारी है कि दबे-कुचले लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करें। यहां के अधिवक्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने यहां पर कम समय में सैकड़ों मुकदमों का निस्तारण बिना विवाद के किया है। ऐसा ही सहयोग मिलेगा तो यह तहसील जिले की नंबर वन होकर रहेगी।
तहसीलदार जया सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समाज का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर प्रभारी उपनिबंधक सौरव कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार विनोद सिंह, संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन संजय तिवारी, अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन अजय कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, जयप्रकाश यादव, कन्हैया यादव, आनंदशंकर सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, नागेंद्र, मोहम्मद अफजल आदि ने विचार व्यक्त किया।
अध्यक्षता संतोष कुमार एवं संचालन संजय तिवारी ने किया। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वासन दिया कि अधिवक्ता बार और बेंच में संबंध स्थापित करने में हर तरह का सहयोग करेंगे।
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर घमासान तय
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। दो दिनों तक चले इस नामांकन प्रक्रिया में 22 पदों के लिए 25 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर घमासान होगा। जबकि 19 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम सूची चस्पा कर दी जाएगी। 23 जनवरी को मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश सिंह ने यादव ने बताया कि दो दिनों तक चले नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह, शंकर सिंह यादव, महासचिव पद के लिए मदन सिंह कुशवाहा, रामअवध राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मुहम्मद अली और विनोद कुमार चतुर्वेदी ने पर्चा भरा। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए ऋषिदेव पांडेय, उपाध्यक्ष के दो पद दस वर्ष से ऊपर के लिए मीता सिंह, प्रवेश कुमार ने नामांकन किया।

उपाध्यक्ष पद के दस वर्ष नीचे एक पद के लिए संतोष कुमार मौर्य, सहसचिव प्रशासन धनंजय पांडेय, प्रकाशन मनीष कुमार पांडेय, पुस्तकालय रमेश सिंह यादव, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के ऊपर के लिए मुहम्मद वसीम सिद्दीकी, जर्नादन शर्मा, वासुदेव चौबे, हेमंत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह यादव और कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा, अफरोज अहमद, मुन्ना सिंह, राजेश यादव, अभय नाथ सिंह यादव ने नामांकन किया।
इधर चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमा-गहमी की स्थिति रही। उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए प्रचार-प्रसार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed