फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newborn found on the roadside

सड़क किनारे मिला नवजात

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Newborn found on the roadside
नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग के किनारे झाड़ियों में बुधवार को एक नवजात मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को न्यू पीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

जन्म लेते ही मां की गोद में आंख खोलने के बजाए सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े नवजात के मिलने की चर्चा क्षेत्र में बनी रही। सुबह ग्रामीण सड़क पर टहल रहे थे। तभी उन्हें शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। गांव की एक महिला ने नवजात को उठाकर गले से लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को न्यू पीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी निगरानी करने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान वह पूरी तरह से स्वस्थ मिला। इधर नवजात को गोद लेने के लिए दो दंपती उत्सुक दिखाई पड़े। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि फिलहाल चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क साधा गया है। न्यू पीएचसी पर डॉक्टरों की निगरानी में नवजात है। टीम के आने पर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed