फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newborn found in well, handed over to child health care

कुएं में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्थ केयर को सौंपा

Tue, 08 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Newborn found in well, handed over to child health care
मरदह। थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव में स्थित शिव मंदिर के सामने बृजनाथ सिंह के दरवाजे पर स्थित कुआं सूखा है, जो लगभग 15 फीट गहरा है। सोमवार की सुबह छह बजे कुएं से बच्चे के रोने की आवाज आई तो अगल-बगल की महिलाओं ने जाकर देखा तो कुएं से आवाज निकल रही थी। धीरे - धीरे यह बात गांव सहित क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर मेडिकल चेकअप कराया, जहां बच्चा स्वस्थ पाया गया। इसके बाद नवजात को चाइल्ड हेल्थ केयर को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी ओर गांव के आधा दर्जन लोग बच्चे को गोद लेने के लिए लालायित रहे, लेकिन सबके अरमानों पर पानी फिर गया। चाइल्ड हेल्थ केयर बच्चे को लेकर जनपद स्थित मुख्यालय पर चली गई। इस वाकये को लेकर गांव सहित क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed