फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New train to Mumbai and Kolkata in June

मुंबई और कोलकाता के लिए नई ट्रेन जून में

Thu, 21 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
New train to Mumbai and Kolkata in June
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
जिले से आनंदविहार (दिल्ली) तक नई सुहेलदेव एक्सप्रेस चलने के बाद अब गाजीपुर से मुंबई और कोलकाता के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुंबई के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन का नाम पृथ्वीराज चौहान एक्सप्रेस सुझाया गया है। ट्रेन के नाम को लेकर रेल अधिकारियों की तरफ से विचार भी किया जा रहा है। जून माह से गाजीपुर से मुंबई और कोलकात्ता के लिए नई ट्रेन चलाई जानी है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से जिले के लोगों को मुंबई और कोलकाता की यात्रा शुरू करने के लिए गैर जनपदों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


गाजीपुर से आनंद विहार सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन के उद्घाटन पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मुंबई और कोलकाता के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। जून से मुंबई के लिए चलने वाली इस ट्रेन का नाम पृथ्वीराज चौहान करने पर रेल अधिकारियों की ओर से विचार किया जा रहा है। साथ ही ट्रेन के संचालन के समय और स्टेशनों पर पहुंचने की समय सीमा भी निर्धारित करने की तैयारी रेलवे के उच्चाधिकारियों की ओर से की जा रहा है। रेल राज्यमंत्री के प्रयास से रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


सिटी रेलवे स्टेशन से आनंद विहार तक चलाई जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन तथा मुंबई और कोलकाता तक जून माह में संचालित होने वाली ट्रेनों के रख-रखाव और साफ-सफाई के लिए जून माह तक वाशिंग पिट का भी कार्य पूरा होने की संभावना है। ट्रेनों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तारीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर-औड़िहार, छपरा बलिया, बलिया-गाजीपुर, औड़िहार- मड़ुवाडीह रेल खंडों का दोहरीकरण और छपरा-गाजीपुर-वाराणसी खंड पर विद्युतीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। ट्रेनों के संचालन से जहां सिटी रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। वहीं गाजीपुर घाट स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन में बन रहे वातानुकूलित सब्जी भंडारण गृह से किसानों को काफी सुविधा मिल सकेगी।

सिटी रेलवे स्टेशन से जून माह में मुंबई और कोलकाता के लिए नई ट्रेन चलेगी। दोनों ट्रेनों के चलने तथा प्लेटफार्म पर रुकने की समय-सीमा का निर्धारण विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। दोनों ट्रेनों के नाम निर्धारित करने पर भी विभागीय स्तर से विचार किया जाएगा। - अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी मंडल

छपरा से लखनऊ चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन बाद यानी 25 अप्रैल से छपरा से लखनऊ के लिए पांच दिनों तक दौड़ेगी। सप्ताह में तीन दिन तक चलने वाली इस ट्रेन को सप्ताह में पांच दिन चलाने के घोषणा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने 13 अप्रैल को सुहेलदेव राजभर एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में की थी। सप्ताह में पांच दिन चलने से जिले के लोगों को लखनऊ आने-जाने के लिए काफी सहूलियत मिलेगी।


 गाजीपुर से आनंद विहार तक चलने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से जहां एक तरफ जिले के लोगों को दिल्ली तक की यात्रा करने में काफी सहूलियत मिली है। वहीं अनारक्षित टिकटों की बिक्री भी बढ़ गई है। लोग इस ट्रेन से अनारक्षित टिकट के सहारे जौनपुर, लखनऊ तथा आनंद विहार की यात्रा आसानी से कर पा रहे हैं। वहीं इस ट्रेन में एक माह तक सभी श्रेणियों की आरक्षित सीट पूरी तरह से फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed