फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New technology is the era, youth should start up: HCS Rathore

Ghazipur News: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में कार्यक्रम, हॉबी के अनुसार कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं बच्चे

Mon, 06 Feb 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
New technology is the era, youth should start up: HCS Rathore
गाजीपुर। बोधगया स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार के पूर्व कुलपति एवं प्रोफेसर एच सी एस राठौर ने कहा कि नई तकनीकी का दौर चल रहा है। युवा अपना स्टार्टअप स्टार्ट कर के देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग के सभाकक्ष में जनपद के विभिन्न विद्यालयों केे छात्र-छात्राओं को विभागों की नई नीतियों के विषय में आयोजित एक दिवसीय ओरियेंटेसन कार्यक्रम को वे मुख्यअतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका प्रथम बार मिला है। बच्चों को अपने देश, राज्य एवं अपने आसपास होने वाले कार्यक्रमों एवं सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अपनी हॉबी के अनुसार बच्चे अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त होने तथा इन को जागरूक करने के लिए आज इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से देश-विदेश से बहुत अधिक निवेश उत्तर प्रदेश में आने की संभावना है। आने वाले समय में देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। इसीलिए आज यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितने भी लघु एवं कुटीर उद्योग हैं उन को बढ़ावा दिया जाए। छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने दैनिक जीवन के लिए एक लक्ष्य बनाएं जिससे वह मजबूत हो सके एवं देश की भी अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।
उन्होंने बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा देश में उत्पादन की मात्रा को बढ़ाने पर भी अपने विचारों को रखा। कहा कि देश में जितने भी उद्योग धंधे बंद पड़े हैं उनको दोबारा से शुरू कराया जाए तथा घरेलू उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जाए। घरेलू उद्योग बहुत ही शीघ्रता से शुरू किए जा सकते हैं। बैंक से भी उन्हें सहायता मिल सकती है जिससे वह अपना उद्योग स्थापित आसानी से कर सकें।
उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से विदेशी लोग भी भारत में पैसा लगा रहे हैं तो हम देशवासियों को भी अपने देश में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

इसके पूर्व मुख्य अतिथ एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद वहां उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजना की जानकारी देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed