फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New pension system is not in the interest of employees: Sarfaraz

नवीन पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में नहीं : सरफराज

Sat, 02 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
New pension system is not in the interest of employees: Sarfaraz
विकास भवन चौहारे के पास से निकलते रोष मार्च में शामिल अटेवा व एनएमओपीएस के सदस्य।  - फोटो : स्रोत- आयोजक
गाजीपुर। अटेवा-एनएमओपीएस के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिले के शिक्षक, कर्मचारियों एवं पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकास भवन से सरजू पांडेय पार्क तक रैली निकाली। इस मौके पर अटेवा के जिला संयोजक सरफराज खां ने कहा कि केंद्र सरकार की नौकरियों में 1 जनवरी 2004 से शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा यानि पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) को समाप्त कर शेयर बाजार आधारित नवीन पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही देश और प्रदेश के हित में है। जिला महामंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि एनपीएस एवं यूपीएस में कर्मचारियों के साथ ही सरकार का पैसा भी प्राइवेट कंपनियों के पास जा रहा है जिसकी कोई गारंटी नहीं है। मंडल अध्यक्ष मारकंडेय यादव ने कहा कि नवीन अंशदायी पेंशन योजना में न्यूनतम पेंशन की गांरटी और डीए देय नहीं है। साथ ही इसमें धन निकासी की प्रक्रिया भी जटिल है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस प्राविधानिक व्यवस्था अन्यायपूर्ण एवं विवेधकारी है। इस मौके पर प्रदेश सोशल सह मीडिया प्रभारी डा. विरेंद्र यादव, डा. जी सिंह कश्यप, अकबर अंसारी, प्रीति सिंह, योगेंद्र पटेल, सेराज अहमद, विजय यादव, राधेश्याम सिंह यादव, जनार्दन यादव, शाहीन फातिमा, संजीव सिंह, कन्हैया सिंह यादव, दिवाकर सिंह, रामनगीना सिंह यादव, कृष्णानंद चौरसिया, अभिजीत यादव, दिग्विजय सिंह, पुनीतकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed