फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Netaji Fenkin chairs in front of each other

नेताजी के सामने एक-दूसरे पर फेंकीं कुर्सियां

Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Netaji Fenkin chairs in front of each other
शहर के आरटीआई मैदान में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली में पुलिस भरती में वादा खिलाफी के विरोध में कुर्सिया फेंकते युवक।अ
जिला मुख्यालय स्थित आरटीआई मैदान में मुलायम सिंह के सामने ही उपद्रव शुरू हो गया। रैली में शामिल सीधी सिपाही भर्ती 2015-16 के युवाओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दीं। लात-घूंसे भी चले। ऐसा तब हुआ जब युवकों से सीधी भर्ती का बैनर हटाने के लिए जोर-जबरदस्ती की गई। उधर उपद्रव के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। भीड़ और युवकों को शांत करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



   बुधवार को आरटीआई मैदान पर आयोजित सपा मुखिया की रैली में आए  युवक सीधी पुलिस भर्ती का बैनर लेकर आगे खड़े थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंचासीन  होते ही युवक सीधी पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में मेडिकल पूर्ण कराने की मांग करने लगे। सभा स्थल पर मंच के ठीक सामने सैकड़ों की संख्या में खड़े युवक अपनी बात मुलायम सिंह यादव तक पहुंचाना चाह रहे थे लेकिन उनको बार-बार शांत रहने को कहा जा रहा था। कुछ लोग जोर-जबरदस्ती करने लगे और सीधी पुलिस भर्ती का बैनर को नीचे करने को कहा। इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भीड़ में मौजूद सपा कार्यकर्ता तथा सीधी भर्ती से जुड़े युवक आपस में भिड़ गए। पहले एक-दूसरे पर लात-घूसे से प्रहार किए। इसके बाद बैठने के लिए रखी कुर्सियां एक-दूसरे के उपर फेंकने लगे।  
विज्ञापन



प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह के काफी प्रयास के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। घेरे के  बाहर खड़ी पुलिस भी पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही। युवक बार-बार अखिलेश यादव के नारे लगाते रहे। साथ ही पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग करते रहे। युवक प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगा रहे थे। रैली में आए आनंद वर्मा, आलोक यादव, मनोज यादव, राजू यादव, इस्माइल खान, अभिमन्यू यादव, जितेंद्र गोंड, राजकिशोर चौहान आदि ने बताया कि पुलिस की भर्ती प्रक्रिया  पूरा करने के छह माह बाद भी आज तक मेडिकल की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। और न ही नियुक्ति पत्र दिया गया है। आलम यह रहा कि मारपीट के दौरान अफरातफरी की तरफ किसी का ध्यान न जाए इसके लिए मंच से सपा नेता मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे  लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed