फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur

Nepal Plane Crash: गोरखपुर के रास्ते गाजीपुर लौटने वाले थे चारों दोस्त, उन युवकों की कहानी जिन्होंने गंवाई जान

Mon, 16 Jan 2023 05:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के युवक - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में जिन पांच भारतीयों की विमान हादसे में मौत हुई उसमें से चार युवक गाजीपुर जिले के बरेसर क्षेत्र के आस-पास के गांव के रहने वाले हैं। वो कई बार ऐसी यात्राओं पर जा चुके थे। उनके एक साथ यात्रा करने और दोस्ती से पूरा बरेसर क्षेत्र वाकिफ था। 10 किमी के दायरे में गांव होने से उनके परिवार, रिश्तेदार और आस-पास के लोग एक-दूसरे को बखूबी जानते थे।  

विज्ञापन


इससे सभी उनकी किसी भी यात्रा को लेकर बेहद सुरक्षित महसूस करते थे। वह पोखरा के बाद गोरखपुर के रास्ते घर लौटने ही वाले थे कि रविवार को अनहोनी की सूचना मिल गई। चार मित्रों की मौत की खबर से गाजीपुर सहित पूरा इलाका मर्माहत हो गया। देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक  लोग 10 किमी के दायरे में एक से दूसरे गांव आंसुओं का सैलाब लेकर पहुंचते रहे। मंजर ऐसा था कि गलियां, मकान, दुकान सब काटने को दौड़ रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
नेपाल विमान हादसा: मौत से पहले सोनू जायसवाल की अंतिम मु्स्कान - फोटो : अमर उजाला
चकजैनब के 28 वर्षीय मृतक सोनू जायसवाल ने प्लेन हादसे से चंद सेकंड पहले लाइव वीडियो बनाना शुरू किया था, जो प्लेन हादसे के बाद भी जारी रहा। यानी सोनू के लाइव वीडियो में ही पूरा विमान हादसा कैद हो गया। 
विज्ञापन

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
विमान हादसे के शिकार युवक के घर मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

सोनू जायसवाल से पांच साल बड़े और मामा के लड़के सिऊरी अमहट निवासी अरुण जायसवाल ने बताया कि हादसे के कुछ देर बाद ही फेसबुक पर उसका वीडियो देखा। करीब एक मिनट का वीडियो था। पहले तो मैं समझ नहीं पाया कि हुआ क्या है। लेकिन आग जलती देख हादसे की आशंका में डूब गया। तब तक थाने से हादसे की जानकारी मिली।

विज्ञापन

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
विमान हादसे के शिकार युवकों के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बगल का गांव होने से तुरंत चकजैनब पहुंचा। वहां हादसे की जानकारी आ चुकी थी। उन्होंने बताया कि करीब 11.15 बजे विमान वहां पहुंचा था। तभी हादसा हुआ है। बीते शुक्रवार को ही वो काठमांडू पहुंचे थे। इसके बाद झील देखने और पर्यटक स्थल घूमने पोखरा जा रहे थे। इससे पहले पशुपतिनाथ के नजदीक एक होटल में रुके थे। पोखरा घूमने के बाद उनका गोरखपुर के रास्ते घर आने की योजना थी।

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
सोनू जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

चकजैनब निवासी राजेंद्र जायसवाल के पुत्र सोनू जायसवाल पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। वह वाराणसी में शराब की दुकान का संचालन करते थे। सारनाथ में पत्नी रागिनी जायसवाल, एक पुत्र और पुत्रियों के साथ रहते थे। हादसे के बाद पिता राजेंद्र जायसवाल और मां द्रौपदी देवी रोते-रोते अचेत हो जा रहे हैं। परिवार के लोग सोनू जायसवाल की पत्नी और बच्चों को सोमवार को लेकर घर पहुंचे। 

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
विमान हादसे का शिकार अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
इसी गांव के रहने वाले अनिल राजभर दो भाइयों में छोटे थे। जहूराबाद में जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। घटना की जानकारी होते ही पिता रामदरश राजभर और माता सरस्वती देवी के रोने- बिलखने से गांव में मातम छा गया। बड़ा भाई सुनील दरवाजे पर आ रहे ग्रामीणों को देख बेसुध हो जा रहा था। परिजनों की इस दशा को देख ग्रामीणों की आंखों से भी आंसू बहने लग रहे थे। 

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
नेपाल विमान हादसे में विशाल की गई जान - फोटो : अमर उजाला

अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा टीवीएस बाइक एजेंसी में फाइनेंस का काम करते थे। चकजैनब गांव से करीब आठ किलोमीटर रहने वाले विशाल शर्मा भी मित्रों के साथ पोखरा गए थे। तीन बहनों और भाई विश्वजीत, पिता संतोष शर्मा और माता सरिता देवी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव के लोग उन्हें समझाने में जुटे रहे। 

Nepal Plane Crash story of those Four friends who were return to Ghazipur via Gorakhpur
अभिषेक सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
धरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। दो भाइयों में छोटे अभिषेक परिवार के चहेते थे। विमान हादसे की जानकारी होते ही पिता चंद्रमा सिंह कुशवाहा और माता मानती देवी, बड़ा भाई अविनेश रोते-रोते बेहोश हो गए। विमान हादसे ने ऐसा दर्द दिया कि चारों गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed