फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Neither medical camps were set up nor medicines sprayed in the flood-affected villages.

Ghazipur News: बाढ़ प्रभावित गांवों में न मेडिकल कैंप लगाया न दवा का छिड़काव

Wed, 26 Aug 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Neither medical camps were set up nor medicines sprayed in the flood-affected villages.
जलस्तर घटने के बाद औड़िहार के वराह घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद
गाजीपुर। बीते दो दिनों से जनपद में गंगा के जलस्तर में घटाव जरूर है, लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांव हसनपुरा, वीरऊपुर व नगदीलपुर में जिम्मेदारों की ओर से मेडिकल कैंप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है। ऐसे में ग्रामीण मेडिकल कैंप की जरूरत महसूस कर रहे हैं, ताकि वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकें। जनपद में मंगलवार की शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 61.820 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से गंगा में घटाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं रेवतीपुर क्षेत्र के हसनपुरा, वीरऊपुर व नगदीलपुर गांव की गलियों से बाढ़ का पानी उतर गया है। इससे ग्रामीण राहत की सांस ले रहे हैं। लेकिन, अभी तक न तो ब्लीचिंग का छिड़काव हुआ है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू हुई है। इसके साथ ही मेडिकल कैंप भी नदारद है। साथ ही सिवान व खेतों में अभी भी पानी पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल पटना, शादी-भादी व फुलवारी क्षेत्र में है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 61.910 मीटर दर्ज किया गया था। सुबह के समय भी गंगा में घटाव प्रति घंटे एक सेमी रहा। गंगा के जलस्तर में घटाव के बावजूद शहर के ददरीघाट, चीतनाथ, कलक्टर घाट, खिड़की घाट, पोस्ताघाट, रामेश्वरघाट, गोलाघाट समेत शहर के 15 गंगा घाटों की आधी सीढि़यां अभी भी जलमग्न हैं। इससे श्रद्धालुओं को स्नान करने मेें दिक्कत हो रही है।

जलस्तर घटने के बाद औड़िहार के वराह घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद

जलस्तर घटने के बाद औड़िहार के वराह घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद

जलस्तर घटने के बाद औड़िहार के वराह घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद

जलस्तर घटने के बाद औड़िहार के वराह घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed