फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Negligence in communication campaign is unforgivable

Ghazipur News: संचारी अभियान में लापरवाही अक्षम्य

Tue, 08 Apr 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence in communication campaign is unforgivable
गाजीपुर। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की शत-प्रतिशत मॉनीटरिंग करें। अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले अभियानों के दौरान नगर के जिन क्षेत्रों में माॅनीटरिंग नहीं हुई है, उन क्षेत्रों में विशेष रूप से जोर दिया जाए। इसके लिए एक-एक जांच अधिकारी को नामित कर अभियान से जुड़ी गतिविधियों की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक को निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक के सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक से समन्वय बनाकर सामुदायिक गतिविधियों की मॉनीटरिंग करें। साथ ही रोज रिपोर्ट भेजें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर अभियान की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सहयोग करें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फाॅगिंग करने के साथ नालियों की साफ-सफाई, जलजमाव की स्थिति और गंदगी पैदा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed