{"_id":"572f860e4f1c1bce615cce95","slug":"neeraj-shekhar-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिखावा कर रही है केंद्र सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिखावा कर रही है केंद्र सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नीरज शेखर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में लोग सूखे से परेशान हैं और केन्द्र सरकार खाली रेल टैंक से लोगों की प्यास बुझा रही है। सरकार केवल दिखावा कर रही है। केन्द्र को प्रदेश सरकार से वार्ता कर टैंक भेजना चाहिए। लोग प्यास से मर रहे हैं और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा राजनीति के चक्कर में पड़े हैं। ये बातें राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शनिवार की देर शाम नगर के बंशी बाजार स्थित पर्यटन गृह में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी को कामयाबी मिलेगी। यह सहानुभूति का चुनाव है। इस चुनाव को अन्य पार्टियों को नहीं लड़ना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के जनपदीय नेताओं से बात की थी कि यह चुनाव श्रद्घांजलि स्वरूप है, इसलिए उनको नहीं लड़ना चाहिए। चुनाव के लिए जनता तैयार है। और पार्टी को जनता पर भरोसा है।
पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जंगीपुर में हुआ लाठीचार्ज एक दुर्घटना थी। उनकी पार्टी बदले की भावना से काम नहीं करती। सपा हमेशा से जुल्म के खिलाफ रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के बीच में रहने वाली है जबकि अन्य पार्टियां चुनाव के बाद मतदाताओं के बीच नहीं जाते । पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि यह केवल सहानुभूति और अल्पकालिक चुनाव है। इस चुनाव से न विकास होने वाला है और न ही सरकार बनने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है इसके लिए वह उनके प्रति आभारी हैं। इस मौके पर डा. सानंद सिंह, डा. राजेश सिंह, अमित सिंह डब्लू, अभिमन्यू सिंह, वेदप्रकाश यादव, भूपेन्द्र सिंह यादव, बलवंत सिंह, भगवान यादव, चन्द्रमा सिंह, अनिल सिंह, सुभास सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, लोहा सिंह, देवप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।