{"_id":"62f3f70f33d3e672044efa1f","slug":"need-for-one-india-now-ravindra-jaiswal-ghazipur-news-vns6686505156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक भारत की सोच की जरूरत ः रविंद्र जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक भारत की सोच की जरूरत ः रविंद्र जायसवाल
विज्ञापन
हमें सोचने की जरूरत है क्या कारण था कि एक बार नहीं बल्कि कई कई बार हमारे देश को कभी तैमूर और गजनी जैसे आतातायियों ने लूटा है। कभी मुगलों तो कभी अंग्रेजों ने हमें गुलाम बनाया। ये बातें बुधवार को शादियाबाद चौक से भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कही।
उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कहा कि हमारे लोगों की सोच में एकता नहीं थी, छोटे-छोटे राज्य थे। रक्षा कि जिम्मेदारी सिर्फ यहां कि जनता ने सैनिकों पर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा हमारी सोच राष्ट्र के लिए होनी चाहिए। इसकी रक्षा हम सभी 135 करोड़ जनता को करनी है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक पूरा देश एक है। हमारी सोच में यह होना चाहिए कि यह देश मेरा है और इसका रक्षक मैं हूं। उन्होंने कहा कि हमारा देश हर चुनौती का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम है। बस हमे संकल्प लेना है। देश के अंदर हम जातिवाद को छोड़ेंगे, तोड़ेंगे और खुद को राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त को हम आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अवसर पर अमृत महोत्सव में हर घर पर सम्मान पूर्वक आदर के साथ तिरंगा (राष्ट्रध्वज) लहराएंगे। क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगिंद्र सिंह ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया। यात्रा का शुभारंभ शादियाबाद चौक स्थित केंद्रीय पुलिस बल के शहीद हवलदार जगपत राम की प्रतिमा पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, डा. केदारनाथ सिंह, दयाशंकर पांडेय द्वारा माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
शादियाबाद से मनिहारी ब्लॉक तक हुई यात्रा
करीब दो हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल पर सवार युवा राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत देश भक्ति गानों पर झूमते हुए भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। करीब 20 किमी की यात्रा शादियाबाद से शुरु होकर कटघरा, सुजनीपुर, रसूलपुर, छतमा,कटया, चौरा, झुलनिया मोड़ के रास्ते छिड़ी, गोपपुर, सरायगोकुल होते बुजुर्गा पहितिया, हंसराजपुर से मनिहारी ब्लाक पहुंच कर समाप्त हुई।