फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Necessary certificates started to be collected for nomination

नामांकन के लिए जुटाने लगे जरूरी प्रमाण पत्र

Tue, 30 Mar 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Necessary certificates started to be collected for nomination
मौधा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिरकत करने के लिए संभावित प्रत्याशी 17 को होने वाली नामांकन के लिए जरूरत प्रमाणपत्र जुटाने लगे हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का काम भी अप्रत्यक्ष रूप से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सैदपुर विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी के दावेदारों को नामांकन के लिए ब्लाक से संपर्क करना होगा। जबकि जिला पंचायत के दावेदार जिला मुख्यालय पर संपर्क करेंगे। नामांकन 17 एवं 18 अप्रैल तथा नामांकन पत्रों की समीक्षा 19 एवं 20 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मतदान कराने के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी का होना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में वोटर के रूप में अगर पर्दे में कोई महिला मतदान के लिए आती है तो उसकी जांच और मदद के अलावा अगर महिला कर्मचारी की जरूरत होगी तो वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान के लिए गले का हार, घंटी, चारपाई, कार, गदा, त्रिशूल, दरवाजा चुनाव चिह्न होंगे। जबकि मछली, रेडियो, थर्मस, स्कूटर, सैनिक, टेलीविजन, पिस्टल और टेलीफोन जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों को आवंटित होगा। बीडीसी के लिए गुल्ली-डंडा, तलवार, नारियल, पतंग, प्रेस, टेबिल-फैन और शहनाई जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों को शंख, नल, घड़ा, डमरू, केला, फरसा, डमरू और ओखली चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed