फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nayar Raza, wife of Mahabharata dialogue writer Dr. Rahi Masoom Raza, dies

महाभारत के संवाद लेखक डॉ. राही मासूम रजा की पत्नी नैयर रजा का निधन

Sun, 31 Jan 2021 10:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 31 Jan 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Nayar Raza, wife of Mahabharata dialogue writer Dr. Rahi Masoom Raza, dies
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया

साहित्यकार एवं टीवी धारावाहिक महाभारत के संवाद लेखक डॉ. राही मासूम रजा की पत्नी नैयर रजा (90) का रविवार की सुबह अमरीका के न्यू जर्सी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव गंगौली सहित उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। नैयर रजा अपनी बेटी मरियम रजा के साथ अमरीका के न्यू जर्सी शहर में रहती थीं। नैयर और डॉ. राही मासूम रजा का विवाह फरवरी 1966 में हुआ था। यह उनकी दूसरी शादी थी।
विज्ञापन


डॉ. राही मासूम रजा शिक्षा समिति के सदस्य एवं उनके भांजे प्रो. नदीम हुसनैन ने नैयर रजा के निधन पर सोसाइटी  की तरफ से शोक व्यक्त करते हुए बताया कि उनका संबंध अलीगढ़ की रॉयल फैमिली से था। उनके पिता का नाम शहजाद अहमद खान और दादा का नाम आफताब अहमद खान था। अलीगढ़ में आज भी आफताब मंजिल मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैयर के परिवार का संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान से भी था। उन्होंने बताया कि नैयर रजा और डॉ. रही मासूम रजा से एक पुत्री मरियम रजा का जन्म हुआ था जो अमरीका में रहती हैं।
 

मरियम रजा का विवाह दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुनीस रजा के पुत्र मौजिज मुनीस से हुआ है जो अमरीका के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन हैं। उन्होंने बताया कि नैयर रजा की पहल पर उनके परिजनों ने ग़ाजीपुर के ग्राम बघुई बुजुर्ग में डॉ. राही मासूम रजा के नाम पर एक स्कूल स्थापित किया है।

इस स्कूल का संचालन डॉ. राही मासूम रजा शिक्षा समिति की ओर से किया जा रहा है। इस समिति के अधिकतर सदस्य राही परिवार से हैं । उनके निधन पर समिति के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। डॉ. मासूम रजा के परिवार के सदस्यों में प्रो. सोहैल आबिदी, नासिर जैदी, सुरैया बेगम, आमिर राजा, शकीला राजा, आरिफ हुसैन और रफी सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोमवार को डॉ. राही मासूम रजा कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed