फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   navratra

भक्तों ने की माता ब्रह्मचारिणी की आराधना

Wed, 14 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
navratra
वासंतिक नवरात्र में रेवतीपुर स्थित मां भगवती मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्रद्धालुओं ने आराधना की। सुबह से ही मां के दरबार में भक्तों के पहुंचने का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मां का पूजन-वंदन कर उनसे मंगल की कामना की। देवी मंदिर पूरे दिन जयकारे से गूंजते रहे। शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला मंदिर, रौजा स्थित मां शीतला मंदिर, फुल्लनपुर कालीनगर स्थित मां काली मंदिर पर भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। जयकारे और घंटे घड़ियाल से माहौल पूरी तरह धार्मिक होता रहा। सेवराई : गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धाम परिसर में स्थित दुकानों से प्रसाद, फूल-माला की खरीदारी की। इसके बाद मां के दरबार में पहुंचकर उनका पूजन-अर्चन कर उनसे मंगल की कामना की। कई भक्तों ने हवन भी किया। दिलदारनगर : स्टेशन स्थित शायर माता मंदिर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और मां का पूजन-अर्चन किया। मन्नतें पूरी होने पर कई भक्तों ने घंटे चढ़ाए। रेवतीपुर : मां भगवती मंदिर में भक्त शेरावाली का जयकारा लगाते हुए मंदिर में पहुंचे और शक्ति स्वरूपा की वंदना की। कई भक्तों ने मंदिर में अखंड दीप भी जलाए। करीमुद्दीनपुर : मां कष्टहरणी देवी मंदिर में जिले सहित गैर जिलों के भक्त पहुंचे। पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद मां के चरणों में समर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा बहादुरगंज की मां चंडी, मुहम्मदाबाद तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी, जमलापुर स्थित महाकाली, सैदपुर स्थित मां काली, देवकली चकेरी धाम स्थित मां दुर्गा, बद्धूपुर स्थित मंदिर सहित औड़िहार, करंडा, दुल्लहपुर, मतसा, जमानिया, दुबिहा, बिरनो, खानपुर, भांवरकोल, बहरियाबाद, नंदगंज, मौधा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed