फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Names of 1.24 lakh new voters have been included in the list.

Ghazipur News: 1.24 लाख नए मतदाताओं का सूची में शामिल किया जा चुका है नाम

Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Names of 1.24 lakh new voters have been included in the list.
गाजीपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने फार्म-छह भरकर आवेदन किया था। इसमें एक लाख 24 हजार से अधिक का नाम सूची में दर्ज कर लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता जखनिया विधान सभा के हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 1 लाख 32 हजार 690 लोगों ने फार्म-छह भरकर सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। इसमें 1452 ने ऑफलाइन तथा एक लाख 31 हजार 238 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 17 दिसंबर तक इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के 1 लाख 24 हजार 701 मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर लिया गया था। 1039 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह 42 हजार 177 लोगों ने सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-सात भरकर आवेदन किया। इसके साथ ही 16 हजार 160 ने संशोधन के लिए फार्म-आठ भरा है, जिसमें 14 हजार 488 का संशोधन हुआ। 26 दिसंबर तक प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।-------
विज्ञापन

विधानसभा फार्म-छह फार्म-सात फार्म-आठ
जखनिया -24756- 6798 - 2277
सैदपुर - 18850 5867 -3240
गाजीपुर- 18959- 4325 - 2614
जंगीपुर- 16465- 4642 -1639
जहूराबाद- 18760- 6349 - 1911
मुहम्मदाबाद- 16605 -5474-2026
जमानिया -18295- 8722-2453
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed