फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Naib Tehsildar accused of missing file, complaint to DM

Ghazipur News: नायब तहसीलदार पर फाइल गायब करने का लगाया आरोप, डीएम से शिकायत

Sun, 21 Dec 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of missing file, complaint to DM
जखनिया तहसील सभागार के बाहर लाइन में लगे फरियादी। संवाद
जखनियां। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब भिखईपुर सादात क्षेत्र के कालिका राम ने नायब तहसीलदार पर फाइल इधर-उधर करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार से शिकायत की। कालिका राम समाधान न मिलने से इस कदर आक्रोशित हो गए कि वे जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने कूदने की तैयारी करने लगे। हालांकि, भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव और एसडीएम अतुल कुमार के हस्तक्षेप व उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। पीड़ित का कहना था कि वे दूसरी बार तहसील आए हैं, लेकिन उनकी फाइल का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, एसडीएम, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित सभी जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में हरधनपुर गांव के खेल मैदान पर दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत भी सामने आई। गांव के हरिनारायण यादव ने बच्चों के खेल की जमीन खाली कराने के लिए आवेदन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को तत्काल खेल मैदान से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। जखनियां तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, जिले की सातों तहसीलों में कुल 405 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 38 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

तहसीलवार शिकायतों की स्थिति
सदर तहसील : 40 शिकायतें, 3 निस्तारित
मुहम्मदाबाद : 62 शिकायतें, 11 निस्तारित
जमानियां : 58 शिकायतें, 6 निस्तारित
कासिमाबाद : 31 शिकायतें, 5 निस्तारित
सैदपुर : 25 शिकायतें, 3 निस्तारित
सेवराई : 29 शिकायतें, 3 निस्तारित
राजस्व-पुलिस को समन्वय से निस्तारण के निर्देश-जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन व आपसी विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही लेखपालों को चेताया कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

बार-बार फरियाद फिर भी नहीं मिला समाधान -रायपुर गांव निवासी सुनीता ने बताया कि पुरानी आबादी की जमीन पर विपक्षी नींव डालकर मकान बनाना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। यह छठवीं बार तहसील समाधान दिवस में शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।-सुनीता देवी, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप-उनकी पट्टे की जमीन पर गांव के ही लोग कब्जा किए हुए हैं और बुवाई नहीं करने दे रहे। मना करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। वह तीसरी बार प्रार्थना पत्र लेकर तहसील पहुंची हैं।-चनरमी देवी, बल्लीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed