फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nagsar police beaten brutally pleaded with SP

नगसर पुलिस ने की बर्बर पिटाई, एसपी से गुहार

Fri, 31 Jul 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Nagsar police beaten brutally pleaded with SP
गाजीपुर। नगसर पुलिस द्वारा नूरपुर गांव में एक अपराधी के घर में छिपे होने का आरोप लगाकर ब्रम्हभोज की तैयारी कर रहे नौ लोगों की थाने लाकर बर्बर पिटाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को अंग्रेजी हुकूमत की याद आने लगी। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष द्वारा दो वर्गो को ठीक करने की भी चेतावनी दी गई है। इस संबंध में गांव के दिपेश पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीते दिनों सायंकाल सुशील पांडेय, कमल कुमार पांडेय, अविनाश पांडेय, निर्भय कुमार पांडेय, इंद्रजीत पांडेय और विशाल पांडेय दरवाजे पर तेरही में आने वालों को खिलाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी बीच थाना प्रभारी रमेश कुमार, पुलिस कर्मी कमलेश, सूरज बिंद, विनोद यादव, कृष्णानंद यादव और पांच-छह सादे वेश में पहुंचे और गाली देते हुए एक व्यक्ति के छिपे होने आरोप लगाते हुए इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सुशील पांडेय और कमल कुमार पांडेय को बंदूक के कुंदे से मारने- पीटने लगे। साथ ही तेरहीं के रखा गया सामान नष्ट कर दिया। साथ ही सभी नौ लोगों को पकड़कर थाने ले जाकर बर्बरता पूर्वक पिटाई की। यहां तक की ईश्वर का नाम लेने पर भी आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज की। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सभी का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया था। यह सब आरोप बेबुनियाद और मनगढ़त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed