फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nag Devta worshiped in homes, bet in akhadas

Ghazipur News: घरों में पूजे गए नाग देवता, अखाड़ों में लगे दांव

Tue, 22 Aug 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nag Devta worshiped in homes, bet in akhadas
परंपरागत तरीके से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मना नागपंचमी का पर्व
विज्ञापन

दूध-लावा चढ़ाकर की गई परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
युवतियों और महिलाओं ने उठाया झूले का आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह घरों की साफ-सफाई कर लोगों ने दूध-लावा चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। घरों में विशेष प्रकार का पकवान बनाया गया। एक तरफ जहां युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया, वहीं विभिन्न अखाड़ों में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस मौके पर कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने आनंद उठाया।
सोमवार की सुबह लोगों ने घरों के कोने-कोने की साफ-सफाई की। इसके बाद स्नान कर नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर पूजन किया गया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद अखाड़ों में जाकर कुश्ती का आनंद लिया। युवतियों एवं महिलाओं ने पेड़ों पर पड़ा झूला का मजा लिया।
विज्ञापन

जमानिया ः नगर सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धालुओं ने घरों में नाग देवता की पूजा की। दीवारों पर नाग देवता के चित्र बनाकर उनकी पूजा की गई। पूजा में लावा‚ दूध आदि चढा़कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। क्षेत्र के सब्बलपुर‚ मतसा‚ मंझरिया‚ राघोपुर‚ चितावनपट्टी‚ ताजपुर मांझा‚ खिजिरपुर‚ बेटाबर आदि गांव में कुश्ती-दंगल और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार पाली, अवराकोल, सिधागरघाट, सुरवत, मुहम्मदपुर कुसुम, महडौ़र आदि गांवों में लोगों ने घर की साफ-सफाई कर नाग देवता को दूध एवं लावा चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। नाग पंचमी के अवसर पर गांव के अखाड़ों पर बच्चों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। पाली गांव में बच्चों ने कबड्डी एवं दंगल में हाथ आजमाया। देवकली संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर कुश्ती दंगल आयोजित किया गया।
क्षेत्र के आगापुर, महमूदपुर, कोलवर, बड़हरा, भितरी, देवकली, धुवार्जुन, पहाड़पुर सहित कई स्थानों पर कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। कुछ स्थानों पर कबड्डी तथा अन्य खेल आयोजित किए गए। इसी क्रम में रामपुर मांझा, पियरी, बासूपुर, देवचंदपुर, चकेरी, जेवल आदि गांवों में नागपंचमी का पर्व मनाया गया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में स्थित तक्षक बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तक्षक बाबा का जयकारा करते हुए दूध, लावा चढाकर पूजन-अर्चन किया। बाबा के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
अमवा के सती दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध लावा चढा़कर सती माता की पूजा की। दुबिहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा कर उनको दूध-लावा चढा़या। जगह-जगह कुश्ती-दंगल का आयोजन हुआ जिसमें विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गांवों में बच्चों ने कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद के साथ ही अन्य खेलों में जौहर दिखाया। मनिहारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हंसराजपुर, नसीरपुर, यूसुफपुर, मलिकपुरा, बुजुर्गा, हरिहरपुर, बरहट, बरौली, कटघरा, सुजनीपुर, खड़बा, सरायगोविंद, सुल्तानपुर, रामपुर जीवन आदि गांवों में नागपंचमी धूमधाम से मनाई गई।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्टेशन चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही दूध लावा चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान महिलाओं ने विल्वपत्र, भांग, धतूरा, शमी पुष्प चढ़ाकर परिजनों को कालसर्प दोष से मुक्ति की कामना की। गहमर संवाददाता के अनुसार नाग पंचमी पर स्थानीय गांव के बकस बाबा के यहां आयोजित पूजन कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी। गहमर रेलवे स्टेशन से लोग बकस बाबा एवं लक्ष्मीना फुआ के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए धाम की ओर जा रहे थे। भीड़ के मद्देनजर गहमर थाने के सुरक्षाकर्मी मुस्तैद थे। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ पूजा का कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चलता रहा। इसी तरह मुहम्मदाबाद, औड़िहार, खानपुर, भांवरकोल, भीमापार, सादात, बहरियाबाद, मरदह, कासिमाबाद, करंडा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागपंचमी की धूम रही।

0000






इनसेट
कुश्ती-दंगल में की जोर आजमाइश
गाजीपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागपंचमी के मौके पर शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया गया। मेले में एक तरफ जहां बड़े-बुजुर्गों ने कुश्ती-दंगल का आनंद उठाया, वहीं बच्चों ने झूले का। मेले में लगे गुब्बारे, खिलौने, चाट-पकौड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed