फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder of Umesh

...और पहली बनी उमेश की हत्या

Wed, 06 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
murder of Umesh
...और पहली बनी उमेश की मौत
विज्ञापन

पानीपत से कंकाल लेकर एक दिन पहले गांव आई थी पुलिस
परिवार का एक संदिग्ध युवक घर से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी एक युवक का हरियाणा के पानीपत में कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। मृतक पानीपत के एक फैक्ट्री में काम करता था। पानीपत पुलिस आधार कार्ड से पहचान कर मृतक के कंकाल को मंगलवार को उसके गांव पचौरी ले आई। पुलिस टीम कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। टीम का यह भी कहना है कि बहुत जल्द ही इस कांड का खुलासा किया जाएगा। वहां गहमर पुलिस से पूरा घटना क्रम बताया और खुलासे में सहयोग की अपील की।

गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी गांव िनवासी उमेश (22) पुत्र बुचुनदेव राम की आठ माह पहले क्षेत्र के हरकरनापुर निवासी एक परिवार में इसकी शादी हुई थी। लगभग छह माह पूर्व अपने पत्नी को लेकर वह हरियाणा के पानीपत में चला गया, वहां एक फैक्ट्री में काम करने लगा। इसका चचेरा भाई भी वहीं रहकर काम करता था। उसका अपनी पत्नी से किसी बात पर बन नहीं रही थी। इस कारण उमेश ने उसे अपने यहां ज्यादे दिन तक नहीं रखा। बाद में वह किसी के साथ पत्नी को घर वापस भेज दिया। लेकिन खुद नहीं आया। पूछने पर काम का हवाला देते हुए बहाना बना दिया था। इसके बाद पिछले साल दिसंबर महीने से ही उमेश का परिवार से संपर्क टूट गया था। इस संबंध में परिवार वालों ने गहमर थाने में तहरीर दी थी। इसी बीच पानीपत की पुलिस ने एक स्थान से कंकाल बरामद कर आधारकार्ड से मृतक की पहचान की। इसके बाद हरियाणा पुलिस उमेश का कंकाल लेकर पचौरी गांव पहुंची। युवक की मौत कैसे हुई यह पहेली बनी हुई है ? फिलहाल पानीपत पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पत्नी का कुछ दिन पूर्व विवाह होने की दबे जुबान ग्रामीणों में चर्चा है। जबकि परिवार का एक युवक भी घटना के बाद घर से फरार चल रहा है। मृतक की पत्नी अपने मायके में है। युवक का अंतिम संस्कार स्थानीय गाँव के नरवा घाट पर किया गया। मुखाग्नि युवक के बड़े पिता चिरकुट राम ने दी।.....
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed