{"_id":"639a1357e391191b3839ab5c","slug":"murder-of-a-middle-aged-man-by-hitting-him-with-bricks-and-stones-ghazipur-news-vns6885808154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ईट-पत्थर से वारकर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ईट-पत्थर से वारकर अधेड़ की हत्या
विज्ञापन
शहर कोतवाली गुुरुबाग मंदिर के सामने मंगलवार की देर शाम हमलावरों ने ईट-पत्थर से वारकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है । इधर घटना के दूसरे दिन बुधवार को परिजनों ने विशेश्वरगंज एवं पुलिस कार्यालय के सामने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सीओ सिटी ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रजदेपुर टेढ़वा निवासी नंदा उर्फ नंदलाल (50) पत्नी शांति देवी के साथ गुरुबाग के तरफ नित्य क्रिया के लिए गए थे। नंदा मंदिर के सामने हैंडपंप के पास टहलने लगे, जबकि उनकी पत्नी शांति देवी शौच के चली गई। शांति देवी ने बताया कि हैंडपंप के पास टहलते समय आरोपी रिंकू, छोटू, असंत और दीपक निवासी रजदेपुर टेढ़वा वहां पहुंचे और ईट-पत्थर से पति नंदलाल पर हमला कर दिया।
जब तक मैं वहां पहुंची और मेरा शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचते हमलावर वहां से भाग गए। परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल नंदा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिंकू, छोटू, असंत और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन पीड़ित परिजन करीब 50 से 60 महिलाओं के साथ विशेश्वरगंज चौकी पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया। कुछ देर बाद महिलाएं पुलिस कार्यालय के सामने पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगी। सीओ ने समझा-बुझाकर और आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है, जल्द पर्दाफाश होगा।
अधेड़ के हत्या की जांच में दो बिंदुओं पर फोकस
गाजीपुर। शहर कोतवाली के गुरुबाग में ईट-पत्थर से वारकर नंदलाल की हुई हत्या का पर्दाफाश करने में पुलिस जुट गई। टीम दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक तरफ परिजनों द्वारा बताए जा रहे जमीनी विवाद तो दूसरी तरफ कुछ दिन मृतक के पुत्र द्वारा एक आरोपी युवक को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल करने को लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर रहा। वहीं पुलिस नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासे का दावा भी करती रही।
पत्नी के साथ गुरुबाग गए नंदलाल की हमलावरों द्वारा ईट-पत्थर द्वारा मारकर मौत के घाट उतारने की घटना ने मुहल्ले वासियों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस टीम के मुताबिक मृतक के पुत्र द्वारा नामजद आरोपी असंत से कुछ दिन पूर्व कहासुनी के साथ झगड़ा हुआ था। यहीं नहीं मारपीट से घायल था, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा था।
वह अभी दो- तीन दिन पूर्व ही स्वस्थ होकर घर पहुंचा था। इस मामले को भी बिंदु मानकर छानबीन जुटी हुई है। इधर परिजनों की ओर से जमीन के विवाद का आरोप लगाए जाने पर भी जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि दो बिंदुओं पर छानबीन चल रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।