फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder in ghazipur

गाजीपुर में गला रेतकर विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
murder in ghazipur
भांवरकोल। खेत में शौच करने गई विवाहिता की शुक्रवार की देर शाम धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम दे हत्यारे रात के अंधेरे में फरार हो गए। हत्या की जानकारी उस समय परिवार वालों को हुई, जब गांव से 500 मीटर दूर भागड़ नाला के पास अरहर की खेत में उसका शव खून से लथपथ मिला। उसकी आधी गर्दन कटी हुुई थी। जमीन पर रक्त फैला हुआ था। शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर पड़ा था। जबकि मंगलसूत्र टूटकर वहीं जमीन पर गिरा था। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर विवाहिता के पिता की तहरीर पर भांवरकोल थाने में अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि ग्रामीण विवाहिता की हत्या से पहले गैँगरेप की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर सत्तर के डेरा निवासी शेषनाथ चौधरी ने अपनी बेटी कंचन उर्फ तेतरी देवी (20) की शादी बिहार प्रांत के नया भोजपुर निवासी श्रीराम चौधरी के बेटे धनजी चौधरी से तीन साल पहले की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चलता रहा। धनजी विदेश में रहकर नौकरी करता है। वह अभी छह माह पहले दुबई गया है। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर दस दिन पहले कंचन उर्फ तेतरी देवी अपने डेढ़ साल की बच्ची आंचल के साथ अपने मायके आई हुई थी। शनिवार को देर शाम उसके पिता की मोबाइल पर कोई अज्ञात फोन आया था। वह बात करने के बाद घर वालों से शौच करने की बात कह खेत की तरफ मोबाइल लेकर चली गई। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। उस समय उसके पिता मटर बेचने पतालगंगा बाजार में गए थे। जबकि मृतका की मां और भाई कुछ लोगों के साथ कंचन की खोजबीन कर रहे थे। तभी शेरपुर सत्तर के डेरा से 500 मीटर की दूरी पर स्थित भागड़ नाले के तट पर स्थित पीपल के पेड़ के पास अरहर के खेत में उसकी लाश देखी गई। कंचन की निर्ममता से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटना स्थल पर काफी खून गिरा हुआ था। विवाहिता की आधी गर्दन काट दी गई थी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसका साल गिरा पड़ा था। पिता की मोबाइल मौके से गायब थी। उसके गले का मंगलसूत्र भी जमीन पर टूटा पड़ा था। हत्या के बाद भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद विनय गौतम भी घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed