फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Municipality engaged in making proposal for open gym

ओपन जिम के लिए प्रस्ताव बनाने में जुटी नपा

Tue, 08 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Municipality engaged in making proposal for open gym
नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर होता दिख रहा है। योग के साथ-साथ व्यायाम के लिए अब पार्कों में ओपन जिम स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव बनाने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही जल्द ही स्थान का चयन कर बजट के लिए डिमांड भी भेजी जाएगी। स्वीकृति की मुहर शासन से लगने के बाद नगर वासियों को सुविधा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में स्थापित करीब आधा दर्जन से ऊपर पार्कों की सुदृढ़ करने एवं सुविधा युक्त बनाने का कार्य नगर पालिका परिषद की ओर से लगातार कराया जा रहा है। हालांकि कहीं बजट की कमी तो कहीं कार्य की रफ्तार धीमी होने से अभी भी कई पार्कों में कार्य पूर्ण नहीं हो सके। इधर अब नगर वासियों की सेहत को लेकर नपा प्रशासन ठोस कदम उठाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

पार्कों में ओपन जिम स्थापित कराकर नगर वासियों को टहलने, योगा एवं खेल-कूद के साथ व्यायाम करने की भी सुविधा प्रदान करने का मन बना चुका है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही जल्द ही जल्द स्थान का चयन कर व्यायाम के लिए आने वाले मशीनों के खरीदने पर होने वाले खर्च का ब्यौरा जुटा रहा है, जिससे प्रस्ताव में बजट को भी शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि ओपन जिम स्थापित कराने के लिए स्थान का चयन जल्द करके बजट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इस सुविधा से भी पार्क लैस हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed