फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Multi-purpose halls completed in 16 government secondary schools.

Ghazipur News: 16 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैयार हुए बहुद्देश्यीय हॉल

Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Multi-purpose halls completed in 16 government secondary schools.
गाजीपुर। जिले के 16 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 47.46 लाख की लागत से तैयार हॉल को हैंडओवर करने के लिए कमेटी गठित हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने पांच विद्यालयों के हॉल को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही उसकी सूरत बदलने के लिए उनका कायाकल्प किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित 21 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें 16 स्कूलों में 47.46 लाख की लागत से बहु उद्देशीय सभागार का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

इनमें राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल सौरी, राजकीय हाईस्कूल सहेड़ी, राजकीय हाईस्कूल बयेपुर देवकली, राजकीय हाईस्कूल बिरनो, राजकीय हाईस्कूल मखदूमपुर, राजकीय हाईस्कूल कटिरया, जीजीआईसी नारी पचदेवरा, जीजीआईसी दिलदारनगर सहित 16 विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के सहायक अभियंता रणजीत राय ने बताया कि सभी 16 विद्यालयों में मल्टी परपज हॉल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। संवाद
पांच स्कूलों को हैंडओवर करने के लिए कमेटी गठित कर ली गई है। शेष हॉलों के हस्तांतरण की औपचारिकता भी पूरा कर सभी हॉल संबंधित विद्यालयों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed