Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar's gangster's trial date fixed on 25th

मुख्तार के गैंगस्टर के मुकदमे में 25 को फैसले की तिथि नियत

Fri, 18 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's gangster's trial date fixed on 25th
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/ एमपीएमएलए रामसुध सिंह की अदालत में 1996 के गैंगस्टर के मुकदमे में मुख्तार अंसारी एवं भीम सिंह के मामले में शुक्रवार को बहस पूरी कर ली गई। साथ ही 25 नवंबर फैसले की तिथि नियत कर दी। वहीं आरोपियों की तरफ से समय की मांग की गई, जिसको न्यायालय ने स्वीकार करते हुए आदेश दिया कि आरोपी अपनी बहस 25 नवंबर से पहले पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि तीन अगस्त 1991 दिन में लगभग एक बजे अजय राय अपने भाई अवधेश राय के साथ अपने वाराणसी स्थित मकान के गेट पर खड़े थे। इतने में एक सफेद रंग की मारुति वैन आई, जिसमें मुख्तार अंसारी सहित कुछ लोग मौजूद थे। सभी लोग वाहन से उतरे और ताबड़तोड़ अवधेश राय के ऊपर फायर करना शुरू कर दिए। सभी के हाथ में असलहे थे। सभी लोग मारुति वैन से भागने का प्रयास किए। अजय राय ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। इसके बाद सभी लोग गाड़ी छोड़ कर भाग गए। अजय राय घायल अवधेश राय को कबीर चौरा अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन्हीं मामलों को लेकर मुख्तार अंसारी और भीम सिंह के विरुद्ध थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले का विचारण अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed