फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari's associate and top ten criminal Amit Rai arrested

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी का सहयोगी और टॉपटेन अपराधी अमित राय गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari's associate and top ten criminal Amit Rai arrested
माफिया मुख्तार अंसारी का सहयोगी आईएस-191 के सक्रिय सदस्य और जिले के टॉप टेन अपराधी अमित राय को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम लौवाडीह अंडर पास से धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे अपराधी को छुड़ाने के लिए उसके सौ से अधिक समर्थक लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से लैस होकर थाने पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धावा बोल दिए। लॉकअप तक पहुंचने के कारण समर्थकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। शनिवार को शातिर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे में जारी वारंट के तहत पुलिस जिले के टॉपटेन अपराधी अमित राय की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर देर शाम पुलिस ने लौवाडीह के पास से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद हुआ। इधर, गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अपराधी के समर्थक रात करीब 11 बजे थाने पहुंचे गए। इनमें सौ से अधिक की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से लैस होकर आए थे और नारेबाजी करने के साथ अमित राय को छोड़ने की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। हंगामा करते हुए हवालात तक पहुंच गए। इसकी वजह से स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए। वहीं, जानकारी होते ही मुहम्मदाबाद सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में भांवरकोल, मुहम्मदाबाद और बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। दूसरे दिन पुलिस ने शातिर अपराधी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed