{"_id":"68a6f8c9174d3b50a80de403","slug":"mukhtar-ansari-son-umar-ansari-bail-plea-rejected-in-ghazipur-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umar Ansari: जेल में बंद उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज, फर्जीवाड़ा के आरोप में गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umar Ansari: जेल में बंद उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज, फर्जीवाड़ा के आरोप में गया था जेल
Thu, 21 Aug 2025 04:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 21 Aug 2025 04:15 PM IST
सार
माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया था। जालसाजी के आरोप में उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
उमर अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एमपी/ एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उमर अंसारी फर्जीवाड़ा के आरोप में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के नाम से शहर कोतवाली के देवड़ी बल्लभ दास में संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई थी। कुर्क संपत्ति को छुड़ाने के लिए मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। इसमें उसने फरार चल रही 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; कलयुगी बेटा बना कातिल: जमीन बंटवारे को लेकर मां के सिर पर प्रहार कर की हत्या, वारदात के बाद मौके से भागा
विज्ञापन
मामला प्रकाश में आने पर मुहम्मदाबाद कोतवाली में उमर अंसारी और उनके अधिवक्ता लियाकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उमर अंसारी की ओर से अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एमपी एमएलए कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल किया गया था। मामले में सुनवाई के बाद जज शक्ति सिंह ने अर्जी को खारिज कर दिया।