फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari Mau police Raid in Ghazipur in search of Mafia wife afsha ansari

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार की पत्नी की तलाश में गाजीपुर पहुंची मऊ पुलिस, सांसद अफजाल ने ये बताया

Thu, 20 Apr 2023 08:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस लगातार एक तरफ जहां अवैध रूप से अर्जित बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर रही हैं। वहीं मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। 
 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Mau police Raid in Ghazipur in search of Mafia wife afsha ansari
मुख्तार की पत्नी की तलाश में गाजीपुर पहुंची मऊ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस लगातार एक तरफ जहां अवैध रूप से अर्जित बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर रही हैं। वहीं मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। गैंगस्टर मामले में वांछित पूर्व विधायक मुख्तार की पत्नी की गिरफ्तारी पर दक्षिणटोला में 25 हजार रुपये और गाजीपुर में 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। उसकी तलाश में गुरुवार को मऊ पुलिस गाजीपुर पहुंची।

विज्ञापन


दर्जी मुहल्ला स्थित पैतृक आवास फाटक एवं प्रिंस सिनेमा के सामने स्थित आवास पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली। मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाने के इंस्पेक्टर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आफ्शा अंसारी पर थाने में मुकदमा दर्ज है। जिससे पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पैतृक आवास फाटक पर सांसद अफजाल अंसारी मिले। उन्होंने बताया कि वो आफ्शा अंसारी के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। दबिश के बाद पुलिस लौट गई। पुलिस के कई गाड़ियों के काफिले एवं भारी संख्या में पुलिस बल देख आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के परिवार को लगा दोहरा झटका, विधायक बेटा और फरार पत्नी की बढ़ी मुश्किलें

इन दिनों अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन यूपी एसटीएफ के निशाने पर है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही वो फरार चल रही है, वहीं अब पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा भी पुलिस की रडार पर आ गई है। बुधवार को ही गाजीपुर पुलिस ने आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed