फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari family got double blow his MLA son and wife problems increased

UP News: मुख्तार अंसारी के परिवार को लगा दोहरा झटका, विधायक बेटा और फरार पत्नी की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 20 Apr 2023 01:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

जेल में जेल में बंद मुख्तार अंसारी के परिवार को बुधवार को दोहरा झटका लगा है। अफसरों के हिसाब किताब वाले वाले बयान मामले में विधायक बेटे अब्बास की जमानत अर्जी खारिज हो गई, वहीं पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari family got double blow his MLA son and wife problems increased
मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद जेल में बंद अपराधियों में खौफ पनप चुका है। इसी बीच जेल में बंद मुख्तार अंसारी के परिवार को बुधवार को दोहरा झटका लगा है। जहां उसके बेटे अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामले में जमानत अर्जी खारिज हो गई, वहीं पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई।

विज्ञापन


सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी मऊ में 3 मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में अधिकारियों को धमकी देने के मामले में आरोपी है। अब्बास ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान कहा था कि मऊ जिले के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब किताब करेंगे व सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


जिस पर शहर कोतवाली में एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद धारा 506, 171एफ, 186, 189, 153 ए, 120बी भादवि में सदर विधायक अब्बास अंसारी, भाई उमर अंसारी, चुनाव एजेंट गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी आदि के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

Mukhtar Ansari family got double blow his MLA son and wife problems increased
अब्बास अंसारी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

इस मामले में अब्बास की ओर से सीजेएम एमपी/ एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसकी सुनवाई सीजेएम श्वेता चौधरी ने की। उन्होंने अब्बास अंसारी के अधिवक्ता और सहायक अभियोजन अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

आफ्शा अंसारी अब 50 हजार की इनामी

वहीं गाजीपुर पुलिस ने बुधवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रही है। उसके अलावा अन्य 11 अपराधियों की इनाम राशि भी दोगुनी की गई है।

 मुख्तार और करीबियों के आर्थिक साम्राज्य पर चोट

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक करीब 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यहीं नहीं मुख्तार से जुड़े अन्य अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। शासन की कर्रवाईयों का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है।

अब तक आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी, उनके रिश्तेदार और गैंग से संबंधित 200 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं मुख्तार अंसारी, उसके रिश्तेदार और करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed