फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari Health deteriorated family members left for Banda

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद बांदा के लिए रवाना हुए परिजन

Tue, 26 Mar 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Mar 2024 01:57 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर गाजीपुर से उसके परिजन बांदा के लिए रवाना हुए। जिसके बाद से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास पर पसरा सन्नाटा है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Health deteriorated family members left for Banda
मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की सूचना पर आवास पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे, पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। इसकी सूचना गाजीपुर में उसके पैतृक आवास पर बड़े भाई अफजाल अंसारी को मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस ने रेडियो संदेश के माध्यम से सुबह 4:00 बजे भोर में दी। इसके बाद अफजाल अंसारी और परिवार के अन्य सदस्य बाई रोड बांदा के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गाजीपुर स्थित मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। अफजाल अंसारी के सांसद प्रतिनिधि बलराम पटेल ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि पुलिस द्वारा रेडियो संदेश से सुबह भोर में सांसद अफजाल अंसारी को मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जिसके थोड़ी ही देर बाद अफजाल और अन्य लोग बाई रोड बांदा के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घर पर मौजूद बलराम पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े भाई शिबगतुल्लाह अंसारी हज करने के लिए बाहर गए हैं, जिनका आज आना तय है और उनके भतीजे शोएब अंसारी उर्फ मन्नू भी गाजीपुर से बाहर हैं। सभी के आज आने की उम्मीद है। फिलहाल गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed