{"_id":"65ffff7f86daeb4ac505dcca","slug":"mukhtar-ansari-associates-gangster-action-and-four-people-arrested-in-ghazipur-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:55 PM IST
सार
यूपी सरकार में माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में माफिया मुख्तार अंसारी के चार प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Ghazipur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के चार प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह 7.45 बजे कासिमाबाद चौराहे के पास स्थित हंस गारमेंट के पास से सभी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि सभी लोग मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें वर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी, उनकी पत्नी व पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन और कमाल अहमद और ऐहतशाम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन