फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari and Ajay Rai face to face for the first time

पहली बार मुख्तार अंसारी और अजय राय हुए आमने-सामने

Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari and Ajay Rai face to face for the first time
पहली बार मऊ के पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी और कांग्रेस नेता अजय राय अदालत में आमने-सामने हुए। मामला था अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या का। इसमें अपर सत्र न्यायाधीश/एमपी एमएलए कोर्ट में बुधवार को अजय राय से जिरह हुई। जिरह अधूरी रहने पर अदालत ने 30 जुलाई की अगली तिथि तय की है।
विज्ञापन

मऊ के पूर्व विधायक के विरुद्ध 1996 के गैंगस्टर के मुकदमे में बुधवार को कांग्रेस नेता अजय राय कड़ी सुरक्षा के बीच अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एमपी-एमएलए रामसुध सिंह की अदालत में बयान देने के लिए उपस्थित हुए। सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने गवाह अजय राय का बयान पूर्व में अंकित कराया था। जिरह के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी मुख्तार अंसारी उपस्थित रहे। वकील ने अजय राय से हत्याकांड के संबंध में कई सवाल किए। अभी जिरह अधूरी रहने पर कोर्ट ने अगली तारीख 30 जुलाई तय की है।
विज्ञापन

अदालत में दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि 3 अगस्त 1991 को दोपहर लगभग एक बजे अजय राय अपने भाई अवधेश राय के साथ वाराणसी स्थित मकान के गेट पर खड़े थे। तभी एक सफेद रंग की मारुति वैन आई, जिसमें मुख्तार अंसारी सहित कुछ लोग मौजूद थे। वह लोग असलहे लेकर गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ अवधेश राय पर फायरिंग की। अजय राय ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया, जिस पर सभी ने मारुति वैन से भागने का प्रयास किया। असफल रहने पर वह गाड़ी छोड़ कर भाग गए। अवधेश राय को कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed