फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Motorcycles procession was removed in town

नगर में निकाला गया मोटर साइकल जुलूस

Mon, 02 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 02 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Motorcycles procession was removed in town
विश्व मजदूर दिवस पर शहर में जूलूस निकालते जिला श्रमिक समन्वय समिति के सदस्य।
जिले में रविवार को विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। जिला श्रमिक समन्वय समिति की ओर से शहर में मोटरसाइकल जुलूस निकला। जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में सभा में बदल गया।  
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने पहली मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। महासचिव आरएम राय ने केन्द्र सरकार के श्रम कानूनों की घोर निंदा की। निर्भय सिंह ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


समिति के संरक्षक सुरेंद्र सिंह ने जिले के कर्मचारियों से एकता  की अपील की। सभा में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, वृंदा सिंह, अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह शम्मी, दुर्गेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादवउपस्थित थे। अध्यक्षता अंबिका प्रसाद दुबे ने की। मानवाधिकार जन निगरानी संघ की तरफ से टैगोर मार्केट में  मजदूर दिवस पर परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमेंे वक्ताओं ने मजदूरों के हित में काम करने पर बल देते हुए  हक की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद ः ज्ञानानंद इंटर कालेज शहबाजकुली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से गोष्ठी हुई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें मजदूरों का उपहास कर रही हैं। देश के कई हिस्सों में भयंकर सूखा पड़ा है। मजदूर शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं। अध्यक्षता सुमेर सिंह कुशवाहा व संचालन राजेन्द्र प्रसाद गाजी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed