फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother was hanged, incident came to light when innocent child started crying

Ghazipur News: फंदे पर लटकी थी मां, मासूम के रोने पर घटना का पता चला

Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Mother was hanged, incident came to light when innocent child started crying
सेवराई/ बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव में शनिवार की रात घर की छत पर लगे करकट के बांस में साड़ी के फंदे से लटककर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। 11 माह की पुत्री के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के बघरी गांव निवासी गुड़िया (26) का विवाह दो वर्ष पूर्व सायर गांव निवासी दीपक राम के साथ हुई थी। दोनों की 11 माह की पुत्री है। वर्तमान समय में पति चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर परिवार का जीविका चलता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के ससुर का पूर्व में निधन हो चुका है। सास कहीं रिश्तेदारी में गई थीं। गुड़िया भी रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने के लिए मायके गई थी। शनिवार की शाम चार बजे वह ससुराल आई थी। घर में विवाहिता के अलावा अन्य कोई सदस्य नहीं था। विवाहिता ने देर रात घर में लगे बांस के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक मां का हलचल ना मिलने पर मासूम पुत्री रोने बिलखने लगी। काफी देर तक बच्ची के रोने पर पास पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। मौके पर पहुंच के देखा तो विवाहिता फांसी पर लटकी थी और मासूम चारपाई से नीचे गिर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई और घटना की जानकारी चेन्नई में काम कर रहे पति और मायके वालों को दी। गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता निरहू के तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed