फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother best friend, tell HER everything in your mind

Ghazipur News: मां सबसे अच्छी दोस्त, बताएं मन की सारी बात

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mother best friend, tell HER everything in your mind
फोटो भी-
विज्ञापन

हौसलों की उड़ान कार्यक्रम के तहत किशोरी सशक्तिकरण में अच्छी पहल के लिए किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा हौसलों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास खंड कासिमाबाद, मरदह एवं सदर विकास खंड से जुड़ी किशोरियों , प्रधान, आशा एवं आंगनबाड़ी को किशोरी सशक्तिकरण के मुद्दे पर अच्छी पहल के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मां और बेटी उनकी भावनाओं, चिंताओं, पोषण, समर्थन के बीच भावनाओं के बंधन के माध्यम से समाज के मध्य ले जाना है। साथ ही कैसे एक मां अपनी बेटी की आकांक्षा निर्माण की आधारशिला बनती है, जिससे उसकी बेटी बेहतर और आनन्दमय जीवन के पथ पर दृढ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने कहा की एक बेटी का दर्द एक मां बहुत ही अच्छे से समझती है। उन्होंने किशोरियों का आह्वान करते हुए कहा कि सबसे अच्छी दोस्त आपकी मां होती है। आप अपने मन की हर बात उनसे बताएं और उनका सहयोग प्राप्त कर अपने जीवन के पथ पर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय ने कहा की आज जैसे ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सक्रिय करने के लिए प्रधानों का योगदान मिल रहा है। उससे काफी हद तक ड्राप आउट किशोरी किशोरियों को मदद के साथ-साथ हिंसा के मुद्दे उठने लगे है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास संस्था के निदेशक शमीम अब्बासी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की मेरी बेटी स्ट्रांग कार्यक्रम में बेटियों को आगे बढ़ाने में उनकी माताओं का भरपूर सहयोग मिला और हमें विश्वास है कि यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। कार्यक्रम में कृति प्रकाश, विदिशा, उत्तरा, रश्मि गुप्ता, तौहीद अब्बासी, मनोज कुमार तिवारी, जमाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विमलेश तिवारी और आशा कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed