फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Most shops remain open

अधिकांश दुकानें खुली रहीं

Sun, 31 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Most shops remain open
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर बाजार में दुकानों को खोलने के लिए प्रशासन की ओर से कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई लेकिन दुकानदारों की ओर से उसका पालन नहीं किए जाने से बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है।
विज्ञापन

नगर में कोरोना का संक्रमित मरीज मिल जाने के बाद पूरे नगर में तीन दिन तक पूर्ण बंदी के बाद व्यापार मंडल मुहम्मदाबाद की मांग पर स्थानीय प्रशासन ने प्रतिदिन सुबह सात बजे से दस बजे तक सब्जी, फल एवं किराना की दुकानें और अन्य दुकानों के लिए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक एक दिन के अंतराल पर अलग दिन निर्धारित किया ताकि बाजार में एक साथ भीड़ न हो सके और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने ढंग से दुकानें खोलना शुरू कर दिया। रविवार को सुबह सब्जी, फल, किराना एवं दवा के अलावा किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति न होने के बावजूद अधिकांश दुकानें खुली रहीं। प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों की तरफ से सख्त कार्रवाई न होने से आदेश न मानने वाले दुकानदारों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आम लोगों में कोरोना वायरस फैलने का खतरा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed