{"_id":"883f931d368762b3234d4913095474ce","slug":"most-of-the-damage-to-the-mos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने क्षति का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने क्षति का जाना हाल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश, ओले और आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मौसम की मार से किसानों को हुई क्षति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने अधिकारियों संग विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर जिले के छोटे-बड़े अफसरों को गांव-गांव में एक-एक किसान के खेतों पर जाकर नुकसान का सही-सही आकलन कर क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है, ताकि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से किसानों के सहायतार्थ चलाए जा रहे अभियान के बारे में क्षेत्रीय किसानों से जानकारी साझा करते हुए उन्हाेंने कहा कि इस अभियान में किसी अधिकारी की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। चाहे वह कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो। सरकार प्रदेश के आखिरी किसान तक सहायता राशि पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने क्षति आंकलन के दौरान फसल के साथ किसानों के खेत में लगे मशीन, पंप, मोटर समेत अन्य सिंचाई सामग्रियों की भी हुई क्षति का प्रस्ताव तैयार कर शासन को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया है। इससे पहले उन्होंने विस क्षेत्र के तटवर्ती गांवों ब्राह्मणपुरा, मेहनीपुर, सिकंदरपुर, धरम्मरपुर, बयेपुर में जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी मौजूदगी में किसानों की फसल के नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम सदर एके सिंह, नायब तहसील करंडा सुशील दुबे, सपा विस अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, लियाकत अली, सुनील यादव, सनी यादव, पिंटू तिवारी, गुड्डू यादव, सुभाष यादव, कक्कू यादव, आदि मौजूद रहे।