फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than 6.25 lakh card holders will get the benefit of free grains

Ghazipur News: सवा छह लाख से अधिक कार्डधारक पाएंगे मुफ्त अनाज का लाभ

Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 6.25 lakh card holders will get the benefit of free grains
गाजीपुर। जनवरी 2023 से पहले प्रत्येक माह दो बार अनाज का वितरण कराया जा रहा था। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि प्रथम बार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत दो रुपये प्रति किग्रा गेहूं एवं तीन रुपये प्रति किग्रा चावल वितरित हो रहा था। द्वितीय बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क चावल का वितरण हो रहा था।
विज्ञापन

बताया कि सरकार की ओर से जन सामान्य को राहत दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कार्डधारकों को उचित दर दुकानों से अनाज प्राप्त करने के लिए अब कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष जनवरी से जिले के सभी राशन कार्डधारकों को अब नि:शुल्क अनाज प्राप्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में अंत्योदय के राशनकार्डों पर 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा चावल कुल 35 किग्रा अनाज प्रति राशनकार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों पर प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं एवं तीन किग्रा चावल कुल पांच किग्रा अनाज वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि गाजीपुर जिले में कुल 635421 राशनकार्ड प्रचलन में हैं। इनमें अंत्योदय योजना के 59537 एवं पात्र गृहस्थी के 575884 राशनकार्ड हैं। जिले के शहरी क्षेत्रों में कुल 91 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1519 सहित कुल 1610 उचित दर दुकानें कार्यरत हैं। इन उचित दर दुकानों पर कुल 635421 कार्डधारक संबद्ध हैं। इन उचित दर दुकानों के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत नि:शुल्क अनाज का वितरण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed