फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Moped teenager dies in dumpster, youth injured

डंफर में घुसा मोपेड किशोर की मौत, युवक घायल

Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Moped teenager dies in dumpster, youth injured
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के चवनपुर- बैरान पुलिया के पास तेज रफ्तार मोपेड अनियंत्रित होकर शुक्रवार को सड़क के किनारे खड़े डंफर में घुस गई। हादसे में एक किशोर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

विद्यापुर न्यायीपुर गांव निवासी अनीष (17) और विमलेश राम (18) मोपेड से बैरान गांव एक निर्माणाधीन मकान की छत शटरिंग का काम करने 31 मार्च को गए थे। दूसरे दिन घर मोपेड से घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे बरेसर थाना क्षेत्र के चवनपुर-बैरान मार्ग पर स्थित पुलिया के पास मोपेड अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े डंफर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में अनीष के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक अनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मां राजमती देवी और पिता रामविलास राम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed