फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money received, construction of new stadium will start soon

धन मिला, जल्द शुरू होगा नवीन स्टेडियम का निर्माण

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Money received, construction of new stadium will start soon
खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए राहत की खबर है। शहर के आरटीआई मैदान के पास धनाभाव की वजह से करीब डेढ़ वर्ष से बंद नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन की ओर से करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पैसा मिलते ही कार्यालय भवन का कायाकल्प कराने के साथ ही अन्य निर्धारित कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार में दशकों पहले नेहरू स्टेडियम की स्थापना कराई गई थी। करीब साढ़े तीन बीघा क्षेत्रफल में बने इस स्टेडियम के छोटा होने के कारण फुटबाल, क्रिकेट आदि खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन में असुविधा महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों की जरूरत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने शहर के पुलिस लाइन के पास आरटीआई मैदान में 6.310 हेक्टेयर जमीन पर नवीन स्टेडियम का निर्माण कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए उस दौरान चार करोड़ 70 लाख 44 हजार की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई गई थी। जनवरी 2018 के दूसरे पखवारे की शुरुआत में प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। नवीन स्टेडियम में प्रशासनिक भवन, बास्केटबाल कोर्ट, दर्शक दीर्घा, चहारदीवारी, ओवरहेड टैंक, तीन गेट एवं गार्ड रूम का निर्माण कराया जाना है लेकिन अभी तक निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। खेल कार्यालय की मानें तो इसे दिसंबर 2020 तक पूरा हो जाना चाहिए था। दर्शक दीर्घा, ओवरहेड टैंक, प्रशासनिक भवन, चहारदीवारी बन गई है लेकिन प्रशासनिक भवन में फर्श, वायरिंग, खिड़की-दरवाजे तथा रंगाई-पुताई का काम शेष है। बास्केटबाल कोर्ट, तीन गेट, गार्ड रूम का न िर्माण अभी नहीं हुआ है। पहले कोरोना के कहर और उसके बाद फरवरी 2021 से धन के अभाव में निर्माण कार्य बंद है। निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था की तरफ से पुनरीक्षित आगणन भेजा गया था। इस क्रम में शासन की ओर से एक करोड़ 59 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। पैसा मिलते ही करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा नवीन स्टेडियम के निर्माण का कार्य जल्द शुरु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की तरफ से स्टेडियम निर्माण की वर्तमान लागत के हिसाब से पुनरीक्षित आगणन भेजा गया था। इसके क्रम में शासन की ओर से एक करोड़ 59 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है- अरविंद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed