{"_id":"04a7833656d4ebb5dba8f3269b21fd3d","slug":"modi-liar-rejected-by-the-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलने वाले मोदी को जनता ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलने वाले मोदी को जनता ने नकारा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि गुजरात माडल का नारा
विज्ञापन
देकर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार देश तो दूर, दिल्ली
में ही गुजरात माडल का नमूना पेश नहीं कर पाई।
झूठे वादों एवं लच्छेदार भाषण देकर जनता को गुमराह करने वाले मोदी और उनकी सरकार को आज दिल्ली की जनता ने सिरे से नकार दिया है। आने वाले दिनों में उनका यही हश्र पूरे देश में होगा। वह मंगलवार को सदर विधानसभा के सिरगिथा बाजार में आयोजित सपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत तीन वर्षों में सपा सरकार की ओर से किए गए कार्य एवं विकास संबंधित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से लगभग सभी वादों को सरकार की तरफ से पूरा किया जा चुका है।
लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। लोकतंत्र में जनता ताकतवर होती है। राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
जनसभा में जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू सिंह यादव, डा. अरविंद सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख मोती पासी, लालचंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष राजेेंद्र यादव और संचालन संतोष यादव ने किया।