फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mobilized public support for citizenship amendment law

नागरिकता संशोधन कानून के लिए जनसमर्थन जुटाया

Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mobilized public support for citizenship amendment law
शहर के पीजी कालेज चौराहा पर नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाते भाजयुमो के क? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नागरिकता संशोधन कानून 2019 के पक्ष में भाजपा ने मानव शृंखला बनाकर जनसमर्थन जुटाया। इसके लिए भाजयुमो द्वारा बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज चौराहे पर करीब 500 मीटर मानव शृंखला बनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत के नेतृत्व में मानव शृंखला तैयार की गई।
विज्ञापन

भाजपा और भाजयुमो नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान नगरवासी हाथों में तिरंगा लहराते हुए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उपस्थित रहे। मानव श्रृंखला से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता बलवंत ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने अपनी सहमति दी है। यह सराहनीय पहल है। ऐसे तत्व जो कि सीएए को लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा करते हुए मात्र वोट की राजनीति कर रहे हैं। उनको भारत देश से प्रेम नहीं है, वह लोग ओछी राजनीति के लिए लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित यह मानव श्रृंखला जनता के बीच भारत सरकार द्वारा पारित पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान में धर्म के आधार प्रताड़ित लोगों को सम्मान से जीवन जीने के अधिकार का कानून है। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया सीएए का फैसला देश की जनता को स्वीकार है। लेकिन जिनकी राजनीतिक दुकानदारी बंद हो रही है, वे लोग देश की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा के तत्वावधान में आज लगभग हजारों नौजवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर यह साबित कर दिया है कि गाजीपुर की जनता सीएए के समर्थन में है। लोगों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम सब सीएए के समर्थन में हैं और राष्ट्र का प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक सीएए के समर्थन में है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाजयुमो अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, विनोद अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed