फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mobile phones should not reach the jail under any circumstances: DM

किसी भी दशा में जेल में न पहुंचे मोबाइल : डीएम

Sun, 01 Mar 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones should not reach the jail under any circumstances: DM
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। विशेष रूप से कारागार चिकित्सालय की सुविधाओं को परखा गया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक जगदंबा दूबे को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरणों का प्रवेश न होने पाए। इसको लेकर रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने महिला एवं पुरुष बैरक का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रसोई घर का भी निरीक्षण किया। भोजन पकाने व साफ-सफाई की गतिविधियों की जानकारी ली। प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिला जेल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। जिला कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य एवं उनके भोजन के बारे में जानकारी ली गई। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की गई। एक-एक बैरक का जायजा लिया गया। बैरकों में निरुद्ध बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी की तिथि की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed