फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mobile and bicycle looted from grocery businessman, miscreants fled after firing

Ghazipur News: किराना व्यवसायी से मोबाइक व साइकिल की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश

Sat, 19 Jul 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mobile and bicycle looted from grocery businessman, miscreants fled after firing
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा की बल पर किराना व्यवसायी से मोबाइल और साइकिल लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि एक राउंड फायरिंग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

दुर्गा स्थान गांव निवासी तारीक अंसारी की बरेसर बाजार में किराने की दुकान है। वह रोजाना की तरह देर शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक वह राजापुर गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए मोबाइल और साइकिल छीन लिया। साथ ही एक राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दुकानदार के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस गश्त करती तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगता। कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed