फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MNREGA works will be online at Panchayat level

पंचायत स्तर पर ऑनलाइन होंगे मनरेगा के कार्य

Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
MNREGA works will be online at Panchayat level
शासन की ओर से मनरेगा मजदूरों की सहूलियत और ग्राम पंचायत को सशक्त करने की कवायद की जा रही है। जिसके तहत लॉगिन से एमआईएस पर वर्क आईडी बनाने से लेकर अकुशल मजदूरों की मजदूरी भुगतान के लिए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ब्लॉक पर निर्भरता कम करने के साथ समय और संसाधनों का सदुपयोग करने के लिए ग्राम पंचायतों को सशक्त कर रहा है। इस क्रम में एमआईएस पर विभिन्न काम ग्राम पंचायत स्तर से कराए जाएंगे। इसमें श्रमिकों से कार्य के लिए मांग पत्र को मंगाने से लेकर एमआईएस पर चढ़ाने तक का काम होगा।
विज्ञापन

ऐसे ही पंचायत स्तर पर ही स्वीकृत कार्य योजना में से वर्क आइडी जनरेट किया जाएगा। साथ ही कार्य का स्टीमेट, कार्य की तकनीकी स्वीकृति, कार्य का जियो टैगिंग, श्रमिकों को मांग के सापेक्ष ससमय कार्य का आवंटन करना, ई-मस्टर रोल जारी करना, मस्टर रोल फीड करना, मस्टर रोल की वेजलिस्ट बनाना, सामग्री का बिल बाउचर फीड करना, मैटेरियल लिस्ट तैयार करना, भुगतान के लिए विकासखंड के लेखाकार के लॉगिन में भेजने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक स्तर से पंचायतवार डाटा इंट्री लॉगिन बनवाया जाएगा। फिलहाल, 20 से 30 अगस्त के बीच पंचायत सहायक या रोजगार सेवकों को डाटा इंट्री के भूमिका प्रदान करने का निर्देश है। वहीं, ब्लॉक की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर से कराए गए सभी कामों और उनकी फीडिंग की तुलना में भुगतान से पहले स्थलीय निरीक्षण का दायित्व विकासखंड के कार्यक्रम अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से कराने का काम होगा। इस बारे में उपायुक्त मनरेगा देवनंदन दुबे ने बताया कि शासनादेश मिला है। इसकी कार्यवाही शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में पचायत स्तर पर काम दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed