फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC said, the backbone of business class society

एमएलसी चंचल बोले, व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLC said, the backbone of business class society
मनिहारी। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है। वह अपने उद्योग के चलते स्वयं तो रोजगार करते ही हैं साथ ही, वह अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में सहयोग करते हैं। यह बातें उन्होंने उप्र उद्योग व्यापार मंडल हंसराजपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं आपके सुख-दुख में हमेशा साथ हूं और आपकी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पूरा सहयोग करूंगा। व्यापारियों के सम्मान एवं काम के लिए उप्र के मुख्यमंत्री हमेशा तत्पर रहते हैं। व्यापारी बंधु जब भी मुझे याद करेंगे, मैं इनके सम्मान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करूंगा। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि श्री चंचल, विशिष्ट अतिथि जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम और समारोह के अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि मनिहारी योगेंद्र सिंह को व्यापार मंडल की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि विधायक त्रिवेणी राम ने व्यापारियों को व्यापार मंडल के सदस्यता प्रमाणपत्र का वितरण कर सम्मानित किया। उनकी समस्याओं को दूर कराने में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह में ब्रजभूषण दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, कमलेश यादव भानू, अजय सिंह, ज्ञानेंद्र गुप्ता, कृष्णानंद तिवारी, रामजी गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अरुण यादव, गोपाल गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय भारद्वाज, हीरालाल यादव आदि उपस्थित थे। अंत में मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed