{"_id":"60e49a3f8ebc3ee5984d483f","slug":"mlas-mps-will-attend-the-virtual-launch-ghazipur-news-vns5990364151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल लोकार्पण में शामिल होंगे विधायक, सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल लोकार्पण में शामिल होंगे विधायक, सांसद
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जुलाई को दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम में विधायकों एवं सांसद को बुलाने के लिए आमंत्रण पत्र भेजने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के किसी मंत्री को नामित किया जाएगा। उधर, कार्यदायी संस्था शेष कार्यों को निपटाने में जुटी हुई है। नगर के आरटीआई मैदान के करीब 24 एकड़ में 220 करोड़ की लागत से 2018 में राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था ने प्रशासनिक कक्ष, लाइब्रेरी, एकेडमिक, कैफेटेरिया, लेक्चर हाल, आडिटोरियम के अलावा 100 छात्र-छात्रों के लिए हास्टल, नर्सेज हास्टल, डॉक्टरों के 56 आवास बन चुके हैं। जबकि खिड़की, दरवाजा, पंखा, बेंच आदि का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण को लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। समारोह में प्रदेश के किस मंत्री को नामित किया जाएगा। इसका कोई आदेश कालेज प्रशासन को नहीं मिला है।
मेडिकल कालेज के लोकार्पण को लेकर एक तरफ जहां तैयारियां चल रही है। वहीं संक्रमण को देखते हुए 100 लोग ही कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वहीं वर्चुअल होने वाले लोकार्पण को लेकर एलसीडी टीवी लगाने का भी कार्य शुरू हो चुका है। प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि पीएम वर्चुअल मेडिकल कालेज का लोकार्पण नौ को करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश के किसी मंत्री को नामित किया गया है। इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।