फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA and police vehicle not permitted for ganga river

विधायक और पुलिस वज्र वाहन भी बैरंग लौटे

Thu, 14 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
MLA and police vehicle not permitted for ganga river
हमीद सेतु की मरम्मत कार्य की वजह से आवागमन बंद होने से पैदल सेतु पार करती छात्राएं। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। हमीद सेतु के ज्वाइंटर के खिसके रोलर बेयरिंग और उसमें पड़ी दरार को दुरुस्त करने का काम गुरुवार को भी जारी रहा। वहीं, प्रशासन द्वारा बाइक, पैदल एवं साइकिल को छोड़कर अन्य वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के चलते राहगीरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर विभिन्न जगहों पर की गई बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों से लोगों की खूब नोंकझोंक हो रही है। विधायक और पुलिस के वाहन को भी पुल से जाने नहीं दिया गया। मरीजों के एंबुलेंस भी जमानिया-धरम्मरपुर पुल से होकर गुजर रहे हैं। इधर, गंगा नदी पर प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था न किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मरम्मत में लगे इंजीनियरिंग टीम के द्वारा सेतु के स्पैन के पूरब तरफ की रोलर बेयरिंग को निकालने के बाद केमिकल युक्त कांक्रिट, पावडर आदि मिश्रित कर बेस पर पेडिस्टल कास्टिंग का काम सफलतापूर्वक पूर्वक कर लिया गया। इसके अगले 48 घंटों के बाद अत्याधुनिक रबर का प्लेटनुमा बेयरिंग को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। 22 नवंबर तक पूरा कर इसे अधिकारियों के आदेश के बाद वाहनों के लिए पुल को खोल दिया जाएगा। पुल खराब होने एवं वाहनों पर रोक के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है, जो समय से उपचार नहीं करा पा रहे हैं, जबकि छात्र-छात्राओं सरकारी निजी नौकरी पेशा, अधिवक्ताओं, वादकारियों, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित तमाम लोगों को जहमत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, बिल्थरा रोड के भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया जमानियां से होते हुए कालूपुर तिराहे पर पहुंचे। वहां बैरिकेडिंग के पास उन्हें पुल पर जाने से रोक दिया गया। वह इसे हटाने को कहा लेकिन पुलिसकर्मियों ने आदेश का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया। कुछ देर तक वह रौब झाड़ते रहे लेकिन बाद में पुलिसकर्मियों ने विधायक को बैरंग लौटा दिया। बता दे कि अभी हाल ही में एक पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ने के मामले को लेकर इस विधायक की काफी किरकिरी हुई थी। इसी प्रकार गुरुवार को सोनभद्र जनपद से पुलिस वज्र वाहन से शातिर अपराधी को गाजीपुर न्यायालय में पेश करने के लिए कालूपुर तिराहे पर आ गई। उसे भी लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed