फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mission Parivar Vikas Abhiyaan for family planning from today

Ghazipur News: परिवार नियोजन के लिए आज से मिशन परिवार विकास अभियान

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mission Parivar Vikas Abhiyaan for family planning from today
परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 31 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडेय के मुताबिक इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पखवाड़े के दौरान जनपदों के दूरदराज इलाकों में परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें और परिवार नियोजन के प्रति उनकी जागरूकता और रुचि में वृद्धि हो।
इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक परिवार नियोजन के लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए चिह्नित सेवा प्रदायगी इकाइयों पर परिवार नियोजन से संबंधित बैनर, दीवार लेखन और प्रचार सामग्री जनपद स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सारथी वाहन का उपयोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं से जुड़ी जागरूकता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक गतिविधियों के तहत सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा कर परिवारों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन जैसी गतिविधियों का आयोजन नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नवविवाहित जोड़ों को ‘शगुन किट’ प्रदान की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और परिवार नियोजन साधनों का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed